FAQ     |    About us   |   Channels   |   Feedback 

  GREHSAHELI  

HOME                 PRODUCTS                 SERVICES                 RESELLER                 PROMOTION                 CONTACT

     
    पर्यटन
   कतर का जीवन
 

समुद्र और मारुस्थल से संयुक्त रहे कतर के लोगों के लिए यह दोनों रोजी के साधन रहे हैं। लेकिन इसके साथ-साथ समुद्र और मारुस्थल आनन्द और मनोरजंन के लिए भी है। ये कतर के पर्यटन की रीड़ की हड्डी हैं। समुद्र का गरम पानी, सुखदाई तट और सुन्दर मरुस्थल पर्यटकों का आर्कषन का केन्द्र रहे हैं।

   

पर्यटकों की बढ़ती संख्या देखते हुए सरकार ने वहां पर पर्यटन अधिकार स्थापित किए। इसके लिए कतर ने कई अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन रखे हैं। कतर का समुद्र और मारुस्थल आज भी लोगों के लिए आकर्षक स्थान है और कतरियों का आमदनी का जरिया भी है।

 समुद्ध के स्थिर तट और मारुस्थल अपने अनन्त खिचाव और प्राकृतिक और बनावटी अचम्भे के लिए वे पर्यटन शिल्प का मुख्य सहारा है। कतर में दोहा आने पर पर्यटकों को एयरपोर्ट से ही सारी सुविधाएं उपलब्ध होनी शुरू हो जाती हैं।

यहां पर विश्राम घर और बाजार 15-20 मिनट की दूरी पर स्थित है। दोहा कतर की राजधानी है जो कतर के पूर्वी तट पर स्थित है। यह कतर की सांस्कृतिक व्यापारिक और आर्थिक क्रियाओं का केन्द्र है। यहां पर लगभग 80 प्रतिशत लोग रहते हैं। उस नगर के मशहूर और अद्भूत जगहों में से दोहा कौर्निश प्रमुख है। इसे ÷कतर का फेफड़ा' माना जाता है, नवम्बर और मई के बीच में लोग यहां चलने और दौड़ लगाने आते हैं। इस समय मौसम भी शांत होता है और तापमान भी कम। इसके श्वेत तट पर पर्यटक दिनभर बैठकर आनन्द लेते हैं। इसके इलावा वे स्कूबा डुबकी लगाकार समुद्री शैल, मूंगा और रंगीन मछलियों को देखने का लुत्फ भी उठा सकते हैं। दोहा में कई परम्परागत सूख भी है, जहां पर्यटनक अपनी मनपसन्द खरीदारी कर सकते हैं। यहां बाजगरी और ऊंठ का सुख देखने लायक है। बाजों की सुन्दरता देखने के लिए लोग काफी पैसे खर्च करते हैं। दोहा के पुराने परम्परागत सूखों में मसाला, इलायची मिश्रित कॉफी और जड़ी-बूटियों की मोहक सुगन्ध पाई जाती है। पर्यटक नगर में अनेक कॉफी की दुकानों में गुलाबजल में मिली चाय या इलायची, वाली अरबि और तुकी कॉफी का आनन्द उठा सकते हैं। कतर में 2000 में कतर पर्यटक अधिकार (क्यू.टी.ए) की नियुक्त की गई, जिसके अन्तर्गत देश की पर्यटन नीति बनाना और इसे एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बनाना है। क्यू.टी.ए कतर एयरवेज के सहयोग से सराय क्षेत्र को बढ़ावा देती है। नए सराय बनाकर उनकी सेवाएं ऊंची श्रेणी पर लाने में अहम भूमिका निभाती है। समुद्री तट की सुविधा, आधुनिक टेलिकम्युनिकेशन आदि की सुविधा से पर्यटकों की बढ़ोत्री हुई है। खरीदारी के लिए सिटी सेन्टर, मॉल, लैन्डमार्क बगैरा और खेल की सुविधाएं बनाकर कतर को अंतर्राष्ट्रीय खरीदी और खेल के मेले रखने के योग्य बनाया है। पारिवारिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जुलाई 2002 और 2003 में क्यु.टी.ए. ने पहला समर फेस्टिवल किया। इसमें होने वाले कलात्मक और मनोरन्जक कार्यों को देखने के लिए गल्फ और अरब देशों से कई परिवार आते हैं।

 

 
 

 

 

     
     
 
 
 

About us    |    Channels    |    Product    |    Advertise with us    |    Privecy & Policy    |    Services