FAQ     |    About us   |   Channels   |   Feedback 

  GREHSAHELI  

HOME                 PRODUCTS                 SERVICES                 RESELLER                 PROMOTION                 CONTACT

     
   स्वास्थ्य
    ताकि रहें हमेशा फिट
 

अगर कोई चाहता है कि वह हमेशा फिट और स्वस्थ रहें। खान पान ठीक और व्यायाम करते हुए आप भी फिट और स्वस्थ रह सकते हैं। पहले लोगों की सोच थी कि अच्छा खाना ही अच्छे स्वास्थ्य की निशानी है परन्तु आधुनिक युग में पढ़े लिखे लोगों के विचारों में कुछ अन्तर आया है। उनका मानना है कि सही खानपान और व्यायाम ही मनुष्य को फिट और स्वस्थ रख सकता है, क्योंकि पहले लोग मीलों मील पैदल चलते थे और शारीरिक श्रम भी अधिक करते थे। जो भी खाते थे उनका शरीर उसे पचा लेता था। आज के युग में गाड़ियों पर चलना और आधुनिक उपकरणों का उपयोग करना लोगों को निट्ठला बना रहा है। तभी लोग अधिक भोजन को पचा नहीं सकते। आप भी स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं तो इन्हें अपनाएं।
खाना संतुलित और पौष्टिक लें। दो खानों के बीच स्नैक्स से दूरी रखें। यदि कभी मजबूरीवश फालतू खाना भी पड़े तो अगले दिन सावधान रह कर ली गई फालतू कैलोरीज को खर्च करें। पीज़ा, कोल्ड ड्रिंक्स, तले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज रखें।
खाने में दाल, चावल, चपाती, सब्जी, दही, लस्सी, सोयाबीन, दलिया, पनीर, सब्जियों से भरपूर खिचड़ी, ताजे फल, जूस और सूप आदि का सेवन करें। यदि आप मांसाहारी हैं तो अंडे, मछली और चिकन का सेवन सीमित मात्रा में करें क्योंकि इन सबसे शरीर को रेशा प्राप्त नहीं होता। शाकाहारी भोजन के साथ खूब सारा सलाद लें। कभी-कभी केवल फलाहार और जूस पर रहें।
नींद पूरी लें। कम से कम छः द्घंटे की नींद लें। पूरी नींद दिनभर के लिए आपको तरोताज़ा और एनजर्टिक रखती है। नींद अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा टॉनिक है। नींद में आने पर टी. वी. और
कम्प्यूटर पर समय व्यर्थ न गवाएं।
सप्ताह में कम से कम पांच दिन व्यायाम और लंबी सैर ज़रूर करें। द्घर पर रहकर आप प्रशिक्षण लेकर एॅरोबिक्स, वेट लिफ्टिंग आदि व्यायाम कर सकते हैं। व्यायाम उतना ही करें जितना आपका शरीर आसानी से सह सके। अच्छा होगा किसी प्रशिक्षक से इसकी टे्रनिंग लें। सैर, व्यायाम और प्राणायाम सेहत को खुशनुमा बनाए रखते हैं और आपको फिट भी।
धूम्रपान करते हैं तो उसे झटके से अपने जीवन से बाहर का रास्ता दिखाएं ताकि अपने फेफड़ों को आप बचा सकें और दूसरों को भी धीमे धुएं के ज़हर से बचा सकें। धूम्रपान पर धीरे नियंत्रण करना कभी-कभी आपकी इच्छा शक्ति को डगमगा देता है।
सीढ़ियों का प्रयोग अधिक करें। यदि आपको ५वीं मंज़िल पर जाना है तो दो या तीन मंज़िल जितनी आसानी से आप चढ़ सकते हैं, सीढ़ियों से जाएं। बाद में लिफ्ट का सहारा लें। सीढ़ियां चढ़ना उतरना हृदय को फिट रखने के लिए जरूरी है। बागवानी और फर्श की सफाई करना भी शरीर को फिट रखने में सहयोग देते हैं।
स ताज़ा खाना खाएं। दिन में दो मुख्य भोजन अवश्य लें। बासी खाना शरीर के लिए बीमारियों को निमंत्रण देना है।
                                                                                                             -नीतू गुप्ता

   
     
 
 
 

 

 

     
     
 
 
 

About us    |    Channels    |    Product    |    Advertise with us    |    Privecy & Policy    |    Services