|
HOME
PRODUCTS
SERVICES
RESELLER
PROMOTION
CONTACT |
| |
|
|
| |
स्वास्थ्य |
| |
स्वाथ्य और सुन्दरता के कुछ
टिप्स |
| |
''स्वस्थ और सुन्दर होना कौन नहीं चाहता। आज महिलाएं
ही नहीं, पुरूष भी इसमें पीछे नहीं हैं। फैशन की इस भाग दौड़ ने सबको माडल बना
दिया है। इसके लिए जरूरी है कुछ देखभाल व मेहनत की जिसे अपनाकर जीवन को सुखमय
बनाया जा सकता है। |
|
|
| |
मुंह और आंखों को दिन में चार-पांच बार गुनगुने पानी
से धोएं।
मेकअप का कम से कम प्रयोग करें।
बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करें।
भोजन सुख शान्ति से करें। दिन में सिर्फ दो बार सुबह 11 बजे से 1 बजे तथा शाम
6 से 8 बजे के बीच में करना श्रेष्ठ होता है।
सुबह नाश्ते में फलाहार व दूध का सेवन करना चाहिए।
रोज सुबह शाम पैदल चलना घूमना चाहिए। |
 |
|
स्वावलम्बी बनें। शारीरिक श्रम करें। इससे शरीर
मजबूत बना रहता है।
चाय का सेवन कम से कम करें। काली चाय पीना श्रेयस्कर है। इससे हार्ट अटैक का
खतरा कम होता है।
मधुर वाणी का प्रयोग करें। तन की सुन्दरता की अपेक्षा मन की सुन्दरता काफी
श्रेष्ठ होती है, इसका ध्यान रखें।
सुन्दरता के लिए अच्छी नींद लें। सुबह जल्दी उठें।
नाखून हमेशा साफ रखें।
महीने में एक दो बार कानों की नियमित रूप से सफाई करें।
प्रतिदिन स्नान करें। शरीर को साफ तौलिए से हल्का हल्का पोंछना चाहिए।
अच्छे साहित्य का अध्ययन करें। दिन में खाना खाने के बाद 2 या 3 घंटे नींद
लें। इससे भोजन आसानी से पच जाता है। शरीर को आराम मिलता है। आंखों को राहत
मिलती है। आखें लाल हो जाती हैं। आंखों को ठंडे पानी से धोएं। आंखों की
सुन्दरता बढ़ती है और आंखों की रोशनी तेज होती है।
संगीत सुनना भी अच्छा विकल्प हो सकता है।
मन को ईश्वर भक्ति में लगाएं।
दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी अवश्य पियें।
नियमित रूप से सुबह शाम दातों की सफाई करें।
नियमित रूप से सुबह शाम शौच करें। इससे पाचन तंत्र ठीक रहता है।
तले हुए पदार्थो का प्रयोग नहीं करें।
|