| स्वास्थ्य | ||||
| रस्सी कूद एक सुविधाजनक व्यायाम | ||||
| आमतौर पर रस्सी कूदना लड़कियों का खेल समझा जाता है, लेकिन आज यह व्यायाम के रूप में काफी लोकप्रिय हो रहा है। पश्चिमी देशों में रस्सी कूदना एक आम व्यायाम है। रस्सी कूदना एक ऐसा व्यायाम है जिससे शरीर के सभी अंगों की अच्छी कसरत हो जाती है। अगर आपके पास व्यायाम के लिए ज्यादा समय नहीं है तो सिर्फ पंद्रह मिनट रस्सी कूदने से ही आपके पूरे शरीर की अच्छी कसरत हो जाती है। | ||||
| नियम से रस्सी कूदने से मोटापा तो कम होगा ही, साथ ही फिगर भी अच्छी निखर कर आएगी। रस्सी कूदने से पैर, टखनों तथा कलाइयों की अच्छी कसरत हो जाती है। वे मजबूत होते हैं व शारीरिक बल बढ़ता है। छोटे बच्चों के लिए रस्सी कूदना बहुत ही लाभदायक है। इससे शरीर मजबूत होने के साथ-साथ लम्बाई बढ़ती है, भूख भी खुल कर लगती है। रस्सी कूदने से रक्त संचार तीव्र होता है लेकिन अगर आपको हृदय, लीवर या किडनी संबंधी या अन्य कोई बीमारी है, तो बिना डॉक्टर की सलाह लिए रस्सी न कूदें। |
|
|||
|
रस्सी कूदने के लिए सबसे अच्छी जगह हरी द्घास का
समतल मैदान है। कठोर और ऊबड़-खाबड़ जगह पर रस्सी कूदने से पैरों और द्घुटनों को
चोट पहुंच सकती है। द्घुटनों के जोड़ों को नुकसान से बचाने के लिए अच्छे किस्म
के स्पोर्ट शूज पहनें। चप्पल पहन कर या नंगे पैर रस्सी कूदने से बचें।
|
||||
|
|
||||