FAQ     |    About us   |   Channels   |   Feedback 

  GREHSAHELI  

HOME                 PRODUCTS                 SERVICES                 RESELLER                 PROMOTION                 CONTACT

     
   स्वास्थ्य
    पाचनशक्ति बढ़ाएं और चर्बी घटाएं
 

जैसे हमारी उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे हमारी चयापचय की गति कम होती जाती है और इस वजह से शरीर पर चरबी चढ़ती है लेकिन आप कई तरीकों से चयापचय की गति को ठीक कर सकते हैं। इस आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना है।
जब आप खाना खाते हैं, उसे पचाने में केवल 10 प्रतिशत कैलोरीज का इस्तेमाल होता है। हर प्रकार का व्यायाम आपकी कैलोरी को जला कर चरबी कम करता है। यह जरूरी नहीं कि आप एक बंधा हुआ व्यायाम करें। आप खाने के बाद चलें, कुत्ते को द्घुमाने ले जाएं, सीढ़ियां चढ़ें व उतरें इत्यादि।

   
 

  हम आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी चयापचय की दर बढ़ा सकते हैं और चरबी घटा सकते हैं।
सुबह का नाश्ता जल्दी लें। इससे सुस्ती नहीं आती, आपकी स्फूर्ति बढ़ती है और आपका चयापचय भी जल्द काम करना प्रारंभ कर देता है। चरबी कम करने के लिए अपने पैरों में या बाजुओं में वजन बांधकर चलना चाहिए। हर बाजू या टखने पर आधा-आधा किलो वजन बांधें और लंबे कदम तान कर चलें। चलते समय बाजुओं को झुलायें।

घर में एक कुत्ता पाल लें। यदि आप यह करें तो आपको उसे द्घुमाने तीन बार अवश्य ले जाना पड़ेगा।
  दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा खाएं। यदि आप तीन बार भर पेट और खूब ज्यादा खाते हैं तो आपकी कैलोरी उतनी ज्यादा नहीं जलती। जब भी आप खाएं, यह देखें कि आप कितनी कैलोरी खा रहे हैं।
  यदि आप बैठ कर काम करते हैं तो कम से कम चार-पांच बार उठें और काम करें। ऑफिस में इंटरकाम पर बात करने से अच्छा है कि आप स्वयं जा कर बात करें। कोई भी ऐसा काम करें जिससे आपकी कैलोरीज का प्रयोग हो। डांस करना सबसे अच्छा है। आप द्घर पर ही संगीत लगाकर डांस कर सकते हैं या फिर किसी से पूछ कर थोड़ी ऐरोबिक कसरत करें।
  घर में पौधों की देखभाल या बागबानी खुद करें। पौधों की गुड़ाई बैठ कर करें। इससे भी बहुत फायदा होगा।
  वजन घटाने के लिए खुराक न घटायें। एक व्यक्ति को कम से कम 1600-2000 कैलोरी चाहिये और एक नारी को 1200-1600 कैलोरी। इससे कम न लें लेकिन इनका सही प्रयोग करने में खुद की मदद करें।
  जब आप टीवी देखते हैं तो लेट कर मत देखें। सीधे बैठकर देखेंगे तो आप पांच प्रतिशत कैलोरी अधिक जलाते हैं।
  दिन में तीन या चार बार उठक बैठक करें। व्यायाम ही एक सही और फायदेमंद तरीका है कैलोरीज घटाने का।

 
 

 

 

     
     
 
 
 

About us    |    Channels    |    Product    |    Advertise with us    |    Privecy & Policy    |    Services