FAQ     |    About us   |   Channels   |   Feedback 

  GREHSAHELI  

HOME                 PRODUCTS                 SERVICES                 RESELLER                 PROMOTION                 CONTACT

     
   स्वास्थ्य
   ऑफिस में क्या खाएं क्या न खाएं
 

आधुनिक समय की भागदौड़ और लम्बे सफर के बाद ऑफिस पहुंचने के कारण खाना ले जाना सभी के लिए संभव नहीं होता। पहले तो एक ही शहर में सीमित द्घंटे काम करने पर लोग द्घर से टिफिन लेकर चलते थे तब समस्या नहीं होती थी कि क्या खाया जाये। बस ऑफिस में मस्ती के लिए चाय और स्नैक्स के रूप में पकौड़े, समोसे, बिस्कुट हो जाया करते थे। पर अब परिस्थितियां बदलने के कारण यह भी एक समस्या बन गई है क्योंकि अधिकतर यंग लोग टिफिन अपने साथ ले जाना पसन्द नहीं करते, एक तो यातायात समस्या के कारण, दूसरा दूरी और भीड़ के कारण। ऐसे लोगों को ही समस्या आती है प्रतिदिन वे बाहर से क्या खाएं?

   
  कई ऑफिस में तो कैंटीन होती है या डिब्बा सिस्टम। वहां तो आप खा पी सकते हैं पर जहां ये दोनों भी न हो, खाली कैंटीन में स्नैक्स मिलते हों, उनके लिए समस्या बनी रहती है। वैसे भी प्रतिदिन बाहर का खाना सेहत और जेब दोनों पर भारी पड़ता है।
आइए देखें कि ऑफिस में क्या खाएं क्या न खाएं ताकि सेहत बरकरार रहे और शरीर की काम करने की क्षमता भी बनी रहे।

क्या खाएं
ब्रेकफास्ट अवश्य करके निकलें। ब्रेकफास्ट में मीठा नमकीन दलिया, पोहे, दूध और ब्रेकफास्ट सीरियल दूध, फल आदि, खाकर निकलें।
ब्रेड विद एग, सैंडविच विद लो फैट चीज आदि भी ले सकते हैं।
अपने साथ एक मुट्ठी नट्स या मेलन सीड्स लेकर जाएं। जब भी बीच में भूख लगे, कोल्ड ड्रिंक्स, चाय-काफी पीने से अच्छा नट्स, बीज, भुने चने, सर्दियों में मूंगफली खाएं ताकि एनर्जी लेवल बना रहे।
लंच में सलाद, स्प्राउटस, सब्जी, दही, चपाती ले जाएं। यदि ले जाना कठिन हो तो टिफिन सेवा लें ताकि द्घर जैसा खाना मिलता रह सके। टिफिन सर्विस न हो तो कैंटीन से गर्म दाल, रोटी चावल लें और सलाद द्घर से लेकर जाएं।
शाम को एक कप चाप के साथ २ बिस्कुट या भुना नमकीन ले सकते हैं जो लोग चाय के शौकीन नहीं हैं वे टोफू या लो फैट चीज वाले सैंडविच ले सकते हैं और कैंटीन से सूप या ताजे फलों का जूस भी ले सकते हैं।
यदि आपकी शिफ्ट ड्यूटी है तो रात्रि में खाने से पहले सब्जियों का सूप, सलाद, दाल, रोटी, सब्जी, चावल लें।
प्रातः शिफ्ट पूरी कर निकलने से पहले सैंडविच चाय या काफी के साथ लें क्योंकि आते ही चाहें तो आराम कर सकते हैं। यदि प्रातः कैन्टीन की व्यवस्था न हो तो द्घर से नट्स ले जाएं ताकि खाने के समय में अधिक अंतराल न रहे और ब्लड शुगर लेवल भी कम न हो।
यदि बीच में भूख लगे तो भुना नमकीन, शिकंजी आदि ले सकते हैं। पानी खूब पीएं।
क्या न खाएं
मीठे और डीप फ्राई स्नैक्स न खाएं।
कुकीज, चाय काफी अधिक लेने से दिमाग से काम करने की स्पीड को कम करते हैं, इसलिए उनसे परहेज रखें।
दिन में एक या दो कप चाय काफी से अधिक न पीएं क्योंकि इनमें पाया जाने वाला कैफीन अधिक चाय काफी पीने वालों में डिप्रेशन लेवल बढ़ा सकता है। नींद भी प्रभावित होती है।
जंक फूड्स में सेचुयुरेटेड फैट्स के साथ सोडियम और शुगर का लेवल ज्यादा होता है जिससे शरीर आलसी बनता है और मोटापा बढ़ता है, इसलिए इनसे तौबा अच्छी।
धूम्रपान न करें। धूम्रपान से लंग्स प्रभावित होते हैं और हाइपरटेंशन बढ़ता है।
अल्कोहल का सेवन ऑफिस समय में हरगिज न करें। अधिक अल्कोहल याददाश्त कमजोर बनाता है और लिवर तथा दिमाग के फंक्शन को भी धीमा करता है।
                                                                                                            -नीतू गुप्ता

 

 
 

 

 

     
     
 
 
 

About us    |    Channels    |    Product    |    Advertise with us    |    Privecy & Policy    |    Services