| पकवान | |||
|
मिंच ऐग सूप सामग्री : 3/4 ताजे टमाटरों का छना हुआ गूद्दा, 4 अंड़े फेंटे हुए, 4 कप पानी, 2 बड़ी चम्मच कॉर्न फ्लोर पेस्ट, 1 बड़ी चम्मच वनस्पति तेल, 2 बड़ी चम्चच सोया सॉस, 1 छोटा चम्मच सिरका, 1/2 कप प्याज कटी हुई, 1/2 चम्मच छोटी पिसी हुई अदरक, 1 छोटा चम्मच नमक, 1/2 छोटा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च। विधि : एक बड़े सॉस पैन में तेल गर्म करके प्याज व अदरक डालें और एक मिनट तक भूने। टमाटर, सोया सॉस, सिरका, नमक व काली मिर्च ड़ालकर मिला दें। पानी और कॉर्न प्लोर का पेस्ट डाल दें उबाल आने तक लगातार चलाते रहे फिर बीच-बीच में चलाते हुए पांच छः मिनट तक पकाएं। सूप गाढ़ा होने लगे तो आंच तेज कर दें। फेटा हुआ अंडा धीरे-धीरे डालते हुए चलाते रहें। फिर आंच से उतारकर गर्मा-गरम सर्व करें। |
![]() |
||
|
|
||||