| |
इमरती
सामग्रीः २ कप उड़द की दाल, ५ कप चीनी, ३ या ४ बूंदे केसरिया रंग, इच्छानुसार
घी।
विधिः उड़द की दाल करीब ५-६ द्घंटे अच्छी तरह भिगो लें। इसका महीन पेस्ट तैयार
कर लें। चीनी की २ तार की साफ की साफ चाशनी तैयार करके रख लें। पिसी हुई उड़द
की दाल को अच्छी तरह फेट लें। जिससे दाल गाढ़ी और हल्की हो जाएगी। थोड़ा केसरिया
रंग मिलाकर और फेंटे। एक साफ सूती कपड़े का रूमाल ले। और इसके बिचों बिच एक
छोटा सा छेद बना कर रख लें। द्घी को कड़ाही में गरम कर लें और गरम हो जाने पर
उड़द की दाल का पेस्ट कपड़े के बीच रखकर पोटली बना लें। कपड़े को कसकर पकडकर
द्घुमाकर जलेबी के आकार में पेस्ट की घी में छोडे। जब इमरती थोड़ी सख्त होने
लगे और रंग में बदलाव आने लगे तो गरम-गरम चाशनी में लगभग ३ मिनट के लिए भिगो
दें। चाशनी से निकालकर इलायची पाउडर या चांदी का वरक लगा कर परोसे।
|
 |
|