| |
छोले
सामग्री : १५० ग्राम काबुली चना, २ टमाटर, २ प्याज, २ कली लहसून, १ टिस्पून
खसखस, १ टेबलस्पून मगज, टेबटस्पून दही, २ तेजपत्ता पतेबलस्पून तेल, आधा
टिस्पून जीरा, गरम मसाला, हरा धनिया। थोड़ा सा दही और नमक।
विधि : सभी मसालों को पीस लें। चने को रात भर भिगों कर रखें। अगले दिन चने
उबाल लें। प्याज और टमाटर अलग-अलग पीस लें। कड़ाही में तेल गरम कर तेजपत्ता और
जीरा डालें।
जब जीरा तड़कने लगे तब पिसा हुआ प्याज डालें। प्याज हल्का भूरा होने पर
उपरोक्त मसाले डालकर भूने व २ कप गरम पानी डालें। इसके बाद पीसा हुआ टमाटर और
दही डालें उबले हुए चने गरम मसाला और नमक डालें। धनिए से सजाकर गरमा-गरमा
सर्व करें।
|
 |
|