FAQ     |    About us   |   Channels   |   Feedback 

  GREHSAHELI  

HOME                 PRODUCTS                 SERVICES                 RESELLER                 PROMOTION                 CONTACT

  पकवान  
  रसोई के टिप्स  
पुलाव और सब्जी बनाते समय मटर को हरा बनाए रखने के लिए उसे एक चम्मच चीनी और एक चम्मच नमक में उबालें।
इडली को सॉफ्ट बनाने के लिए इडली के बैटर में एक चम्मच नारियल तेल मिला दें।
हाथों से लहसुन की महक खत्म करने के लिए एक टुकड़ा अदरक काटें और उसको हाथों पर मलें।
पूड़ी को क्रिस्पी बनाने के लिए आटा मलते समय उसमें कुछ सूजी मिलाएं।
नींबू को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए उनमें नारियल तेल लगाकर फ्रिज में रखें।
प्रेशर कुकर अगर अंदर से गंदा हो गया है तो नींबू के छिलकों को कुकर में उबालें। थोड़ी देर बाद जब कुकर खोलेंगे तो कुकर साफ मिलेगा।
बंदगोभी बनाते समय उसकी स्मेल दूर करने के लिए उसमें एक टुकड़ा ब्रेड का डालें।
प्याज भूनते समय उसमें चुटकी भर चीनी मिला देने से प्याज जल्दी ब्राउन हो जाता है।
साबुत उड़द बनाते समय उसमें एक चम्मच सरसों का तेल मिला दें। दाल टेस्टी बनेगी।

आइस टे्रे में पानी के साथ काफी पाउडर डालें। कोल्ड कॉफी में आइस क्यूब डालने से काफी ज्यादा टेस्टी बनेगी।
मीट पकने के बाद सॉफ्ट बना रहे, इसके लिए पकाते समय उसमें एक दो टुकड़े पपीते के मिला दें।
क्रीम वाले केक पैस्टी को कहीं दूसरी जगह ले जाने से पहले केक, पेस्ट्री पर टुथ पिक लगा दें। केक, पेस्ट्री की क्रीम डिब्बे पर नहीं लगेगी।
किचन की टाइल्स साफ करते समय दो चम्मच खाने के सोडे को स्पान्ज पर लगा कर टाइल्स रगड़ने से टाइल्स चमकने लगेंगी।

खाने का सोडा कुछ देर तक लगाकर छोड़ दें। बाद में गीले कपड़े से टाइल्स साफ करें।
भिंडी में कुछ बूंदें नींबू की रस की मिलाने से भिंडी अधिक क्रिस्पी और टेस्टी बनेगी।
चावल बनाते समय उसमें एक नींबू का रस मिला दें। चावल अधिक सफेद बनेंगे और जुड़ेंगे नहीं।
अगर किसी बर्तन में खाना पकाते समय खाना जल जाए और बर्तन खराब हो जाए तो द्घबरायें नहीं, न ही समय गंवाएं। उस बर्तन में प्याज के स्लाइस डालकर पानी डालकर उबालने से जली चीज खुद निकल आएगी।
आलू व अंडे उबालते समय उममें थोड़ा नमक डालने से वे टूटते नहीं।
सिल्वरवेयर साफ करने के लिए एक बर्तन उबले पानी में दो चम्मच सोडा, एक चम्मच हल्दी और कुछ एल्युमीनियम फॉयल के छोटे टुकड़े डालें और सिल्वरवेयर को पानी में डुबो दें। थोड़ी देर बाद निकाल कर साफ कपड़े से पोंछ लें। एकदम चमकने लगेंगे।
फूलगोभी पकाते समय गोभी सफेद बनी रहे, इसके लिये एक चम्मच आटा मिला दें।

 
 
 

 

 

     
     
 
 
 

About us    |    Channels    |    Product    |    Advertise with us    |    Privecy & Policy    |    Services