FAQ     |    About us   |   Channels   |   Feedback 

  GREHSAHELI  

HOME                 PRODUCTS                 SERVICES                 RESELLER                 PROMOTION                 CONTACT

  पकवान  
 

घर में बनाएं कुछ पौष्टिक आहार

 
पौष्टिक रोटीः- उबली या बची हुई दाल वाला आटा गूंथ कर रोटी सेंकने से जो लोग दालों का कम सेवन करते हैं, उन्हें दालों के प्रोटीन भी मिल जायेंगे।
आटे में चोकर मिला कर आटा गूंथने से शरीर को भरपूर रेशेदार भोजन मिलता है और कब्ज के लिए भी उत्तम होता है।
द्घर में दूध से पनीर फाड़ने पर जो पानी शेष रह जाता है, उससे आटा गूंथें।
सूखे आटे में उबली हुई मेथी, पालक को मिलाकर गूंथें। रोटी हरी भी बनेगी और पौष्टिक भी।
गूंथे हुए आटे में कच्ची सब्जियां भर कर रोटी और परांठे बना सकते हैं। इस प्रकार कच्ची सब्जियां आप के अंदर चली जाती हैं। रोटी, परांठे अधिक स्वादिष्ट भी बनते हैं।

खिचड़ी या नमकीन दलियाः- दाल-चावल मिला कर साफ करके धो लें। कुछ हरी सब्जियां मटर, टमाटर पत्तागोभी, अदरक, गाजर, बारीक कुतर कर भून लें। नमक, जीरा, कालीमिर्च, दाल चावल मिलाकर। सीटी आने पर उतार लें। गर्म-गर्म खिचड़ी दही के साथ खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। इसी प्रकार आप नमकीन दलिया भी बना सकते हैं।
पौष्टिक सब्जी :- सब्जी वह बनायें, जिसे अधिक भूनना न पड़े। स्वाद के लिए प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरक, जीरे आदि का छोंक लगा सकते हैं। हरी सब्जियां मिलाकर मिक्स वेजीटेबल बना सकते हैं। कभी किसी सब्जी में पनीर मिलाकर या आलू बनाकर बना सकते हैं। बच्चे सब्जियां न खाते हों तो ऐसे में उन्हें दाल में कुछ सब्जियां मिलाकर दे सकते हैं। अदल बदल कर दालें और पौष्टिक सब्जियां बनाएं। कच्ची सब्जियां सलाद और चटनी में भी प्रयोग की जा सकती हैं। मिक्सी में एक कटोरी दही में हरा धनिया, प्याज और एक हरी मिर्च मिला कर मिक्सी चला लें। स्वादिष्ट चटनी तैयार हो जाएगी। पत्तागोभी, टमाटर, मूली, प्याज आदि से भी चटनी तैयार हो सकती है। यह चटनी पौष्टिक और स्वाद से भरपूर होती है।
जूसः- फलों के जूस द्घर पर साफ सुथरे निकाल कर परिवार के सदस्यों को पिला सकती हैं। सेब, अंगूर, गाजर, चुकन्दर, पालक, अदरक के जूस, जूसर से निकाल सकते हैं। साईट्रिक शफ्रूट के लिए हैंड जूसर का प्रयोग करें।
पौष्टिक नमकीनः- चावल की फुलियां, भुने चने, भुनी मूंगफली लें। एक बड़े बर्तन में इनको सही अनुपात से मिला लें। फुलियां अधिक, एक तिहाई भुने चने और भुनी मूंगफली, उसमें थोड़ा रिफाइंड ऑयल, स्वादानुसार नमक, कालीमिर्च पिसी हुई,थोड़ा गर्म मसाला, अमचूर मिला लें। कुकर को खूब गर्म करके उसमें सारा मिक्सर मिलाकर आंच धीमी करें। ढक्कन बिना सीटी के लगायें। जब ये सब चीजें तिड़तिड़ करना बंद कर दें, कुकर बीच-बीच में हिलाती रहें, जिससे वो सब अच्छी तरह पक जाये गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर खायें और बाकी का नमकीन डिब्बे में बंद कर १०-१५ तक दिन तक रख सकते हैं।

 
 
 

 

 

     
     
 
 
 

About us    |    Channels    |    Product    |    Advertise with us    |    Privecy & Policy    |    Services