| |
मटर पनीर
साम्रगी : १५० ग्राम पनीर, ८० ग्राम उबले मटर, ३ टमाटर,
२ प्याज, २ कली लहसुन १ टिस्पून गरम मसाला,
नमक स्वादानुसार।
विधिः टमाटर और प्याज को मिक्सर में पीस लें।
अब कहाड़ी में तेल डालें। गरम होने पर बारीक कटा
लहसुन डालें। टमाटर और प्याज का पेस्ट डालें। धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूने।
फिर उबले मटर डालें।
गरम मसाला, नमक और १ कप पानी डालें। १० मिनट तक पकाए फिर पनीर डाल दें। हरे
धनिए से सजाकर सर्व करें
|
 |
|