| SMS | ||
|
एक खूबसूरत लड़की बस में यात्रा कर रही थी। उसके पास
ही कॉलेज के कुछ लड़के खड़े थे। लड़की के चेहरे पर पाउडर लगा होने के कारण एक
लड़के ने कहा, ''आजकल डीडीटी पाउडर का इस्तेमाल बहुत बढ़ गया है।'' ''डीडीटी पाउडर लगाने के बावजूद भी मच्छर पीछा नहीं छोड़ते।'' लड़की ने फौरन जवाब दिया। एक अनपढ़ ग्रामीण शहर की बड़ी-बड़ी इमारतों को देखते हुए सामने से आ रही एक महिला से टकरा गया। महिला ने कहा, ''आय एम सॉरी।'' ग्रामीण ने समझा कि महिला ने अपने साड़ी के बारे में उसे कुछ बता रही है, इसलिए उसे अपने कपड़ों के बारे में भी कुछ कहना चाहिए। इस पर उसने कहा, ''आय एम धोती।'' एक व्यक्ति ने अपने शराबी मित्र से पूछा, ''तेरे चेहरे पर ये सूजन क्यो हैं?'' शराबी, ''क्या बताऊं यार, कल रात को जब मैं पीकर घर पहुंचा तो घर के सारे दरवाजे खुले हुए थे। मुझे अंदर चोरों के होने की आशंका हुई तो मैं घर में घुसकर चोरों को ललकारकर कहा, ''हिम्मत है तो सामने आकर मुकाबला करो। दूसरे ही क्षण एक जोरदार घूंसा मेरे मुंह पर लगा और मैं दरवाजे के बाहर जाकर गिरा।'' मित्र, ''फिर क्या हुआ?'' शराबी, ''गिरते ही नशा दूर हो गया और पता चला कि मैं एक मुक्केबाज आदमी के घर के सामने गिरा पड़ा हूं।'' एक आदमी हाथ में साइकिल पकड़े भाग रहा था। दूसरे आदमी ने उससे कहा, ''अरे भाई साईकल पर क्यों नहीं बैठ जाते?'' ''अभी फुर्सत नहीं है, मुझे जल्दी जाना है।'' भागते हुए उस आदमी ने जवाब दिया। एक आदमी रेलगाड़ी से यात्रा कर रहा था, तभी टिकट चेकर आ गया और उसने टिकट मांगा। आदमी ने जवाब दिया, ''टिकट नहीं है।'' टिकट चेकर, ''कहां जाना है?'' यात्री, ''जहां पर श्रीराम का जन्म हुआ था।'' टिकट चेकर, ''अब चलो मेरे साथ।'' यात्री, ''कहां?'' टिकट चेकर, ''वहीं, जहां पर श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था।'' एक महिला अपनी नई नवेली बहू को पड़ोसन से बातें करते देख अपने पास बुला कर समझाने लगी, ''देखो बहू जिस औरत से तुम बात कर रही थीं, वह एक नंबर की झूठी औरत है। दिन भर में हजारों झूठ बोलती है तुम्हें वह कुछ भी कहे तो उसकी किसी बात पर विश्वास मत करना। वैसे तुमसे वह क्या कह रही थी।'' ''वह बोल रही थी कि तुम्हारी सास बहुत अच्छी है।'' बहू ने सास को बताया। भिखारी (महिला से), ''बेटी एक रुपया देती जा, तेरा सुहाग सौ साल जिए।'' महिला, ''अब तो मैं तुम्हें एक फूटी कौड़ी भी नहीं दूंगी।'' एक महिला दूसरी महिला से, ''तेरी सास कैसे मर गई? क्या वह बीमार थी?'' दूसरी महिला, ''नहीं, दरअसल अन्तिम संस्कार के सामान पर 50 प्रतिशत की छूट मिल रही थी। बस उसने मौके का फायदा उठा लिया।'' एक महिला दूसरी महिला से, ''मेरा बेटा 6 साल का हो गया है। उसका अंगूठा चूसने की आदत नहीं गई। तुम्ही बताओ क्या करूं?'' दूसरी महिला, ''इसमें परेशान होने की क्या बात है। उसे ढीले नेकर पहनाया करो वह अपनी नेकर ऊपर करने में ही लगा रहेगा और आदत अपने आप छूट जाएगी।'' दो दोस्त बगीचें में बैठे थे। पहला, ''क्या हुआ यार, बड़े परेशान लग रहे हो।'' दूसरा, ''हां यार, मेरी पहली बीवी ड्राइवर के साथ भाग गई। मैंने दूसरी शादी की...'' पहला, ''...तो क्या हुआ दूसरी भी भाग गई?'' दूसरा, ''नहीं यार, वह भागती ही नहीं।'' |
||