| Jokes | ||
|
ग्राहक ने होटल के काऊंटर पर आकर कहा, ''भाई मजा आ
गया। तुम्हारी आईसक्रीम खाकर तो दिमाग पर ठंडा नशा छा गया, अब तो इसे हटाने
के लिए कोई चीज तो होनी चाहिए।'' मैनेजर, ''जी हां, यह लीजिए अपना बिल।'' संता, ''यार मैं सोचता था कि इस दुनिया में सिर्फ मैं ही उल्लू हूं।'' बंता, ''क्यों क्या हुआ?'' संता, ''कल मैंने अपनी पत्नी को कश्मीरी सेब लाने को कहा था।'' बंता, ''तो क्या हुआ?'' संता, ''आज कश्मीर से फोन आया कि उसने सेब खरीद लिए हैं।'' मालिक (नौकर से), ''पौधों में पानी डाल दो।'' नौकर, ''मालिक अब तो बारिश हो रही है।'' मालिक, ''तो क्या हुआ, छाता लगाकर पानी डाल दो।'' डॉक्टर, ''यह दवा लो, इसे दो चम्मच सुबह, दो चम्मच दोपहर, दो चम्मच शाम को लेना।'' ग्रामीण मरीज (हाथ जोड़ता हुआ), ''डॉक्टर साहब दया कीजिए, मै गरीब व्यक्त्ति हूं। दवा पीने के लिए मेरे पास इतने सारे चम्मच कहां से आएंगे।'' टी.टी. (पेसेन्जर से), ''तुम्हारा टिकट?'' पेसेन्जर, ''जी यह रहा।'' टी.टी., ''पर यह तो लिफाफे पर लगने वाला टिकट है।'' यात्री, ''जी लिफाफा तो इस टिकट से सारे हिन्दुस्तान में घूम रहा है, क्या मैं इलाहबाद भी नहीं जा सकता।'' चार दोस्त पिकनिक का प्रोग्राम बना रहे थे। पहला बोला-''मैं एक टोकरी संतरे ले जाऊंगा।' दूसरा-''एक टोकरा अंगूर और चार दर्जन केले तो मैं भी ले जाऊंगा।' तीसरा-''मैं खाने का सामान, परांठे आदि मैं ले जाऊंगा।' चौथा (सोचते हुए)-''इतनी सारी चीजें खराब न हों इसलिए मैं अपने भाईयों व रिश्तेदारों को भी साथ ले जाऊंगा।' टीचर, ''अगर तुम कल फीस नहीं लाए तो परीक्षा में नहीं बैठ सकोगे।'' सुरेश, ''कोई बात नहीं सर, मैं खड़े होकर ही परीक्षा दे दूंगा।'' एक बच्चा आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। बाग के माली ने देख लिया और कहा, ''जाकर तेरे पिताजी से तेरी शिकायत करता हूं।'' यह सुनकर बच्चा बोला, ''वे घर पर नहीं मिलेंगे। वे बाजू के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे हैं।'' एक महिला अपनी सहेली से बोली, ''मैंने अपने पति की दांतों से नाखून काटने की आदत हमेशा के लिए छुड़ा दी है।'' सहेली ने पूछा, ''कैसे?'' महिला, ''मैंने उनके नकली दांतों को छुपाकर रख दिया।'' महिला (डॉक्टर)-''डॉक्टर साहब! मेरे पति मुझे पागल समझते हैं और वह भी सिर्फ इसलिए कि मुझे मोजे पसंद है।' डॉक्टर-''अरे! मोजे पसंद होने से कोई पागल होता है क्या? मुझे भी तो मोजे पसंद हैं।' महिला-''सच! आपको कैसे मोचे पसंद है, भुने हुए या तले हुए।' |
||