FAQ     |    About us   |   Channels   |   Feedback 

  GREHSAHELI  

HOME                 PRODUCTS                 SERVICES                 RESELLER                 PROMOTION                 CONTACT

     
 

हिट हो जाते हैं आइटम सॉन्ग : सियाली भगत
पूर्व मिस इंडिया सियाली भगत की चर्चा ईन दिनों बहुत जोरों पर है
क्योंकि जल्द ही उसकी फिल्म गुडलक आने वाली है निर्माता जगदीश शर्मा इस फिल्म के निर्देशक हैं पिछली दिनों सियाली भगत अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में राजधानी दिल्ली आयी हुई थी इस से मुलाकात हुर्ह, प्रस्तुत हैं कुछ मुख्य अंश-
प्रश्नः-''गुडलक'' के बारे में बताइए। किस तरह की फिल्म है यह?
उत्तरः- गुडलक, यह फिल्म भाग्य यानि किस्मत के इर्द गिर्द द्घूमती है। इस फिल्म में सिचुएशनल रोमांटिक कॉमेडी है, हर कलाकार अपनी हरकतों से ऐसी स्थिति पैदा करेगा, जिसे देखकर दर्शको की हंसी निकल पड़ेगी।
 

प्रश्नः- आपकी क्या भूमिका है इस फिल्म में?
उत्तरः- मैं इस फिल्म में पब्लिक रिलेशन ऑफिसर की भूमिका में हँू। वैसे तो मै नकचड़ी व तुनकमिजाज लड़की बनी हँू इसमे लेकिन हालात के चलते सीधी लड़की बन जाती हँू

प्रश्नः- आजकल आपका नाम आपकी फिल्म के नायक आर्यमन रामसे के साथ लिया जा रहा है , क्या यह
सच है?

उत्तरः- देखिए आर्यमन और मैं साथ काम कर रहे है लिहाजा बातचीत तो होती है आपस में लोगों को तो बाते बनाने की आदत होती है।
प्रश्नः- किस तरह की फिल्में करना चाहती है?
उत्तरः- देखिए अभी तो मेरी शुरूआत है सभी तरह की फिल्में करना चाहती हॅू वैसे ऐसी फिल्में करना चाहती हूॅ
जिनमें मेरा अभिनय सराहा जायें।
प्रश्नः- आप ने सन्‌ 2004 में मिस इण्डिया का खिताब जीता था लेकिन अभी तक आपकी सिर्फ एक ही फिल्म आयी है और दूसरी आने वाली है?
उत्तरः- हॉ मै शुरू से ही फिल्मों मे तो काम करना चाहती थी लेकिन कम व अच्छी फिल्में करना चाहती हॅू, इसीलिए यह देरी हुई ।
प्रश्नः- सुना है आप बाबा आमटे की प्रशंसक है?
उत्तरः- हॉ बाबा आमटे मेरे पे्ररणा स्त्राोत है। वो मेरे रोल माडॅल है उन्होने कितने लोगो की मदद की, लोगो को उनका हक दिलवाने के लिए जो कुछ किया है वो सराहनीय है।
प्रश्नः- किस हीरो के साथ आप काम करना चाहती है?
उत्तरः- मुझे शाहरूख बहुत पसन्द है उनके साथ काम करना चाहती हॅू इसके अलावा सलमान भी मेरे पसन्दीदा हैं ।
प्रश्नः- हीरोइनों में आप किससे प्रभावित है?
उत्तरः- पुरानी हीरोइनों में जया भादुड़ी , रेखा , वहीदा रहमान मेरी प्रिय अभिनेत्रिायॉ हैं और आज की हीरोइनों में काजोल , रानी, ऐश्वर्या मेरी पसन्दीदा हीरोइनें हैं।
प्रश्नः- फिल्मो में आयटम नम्बरो के बारे में आपका क्या कहना है ?
उत्तरः- आज की फिल्मों में आयटम नम्बर एक जरूरत है कई बार तो आयटम नम्बर ज्यादा हिट जाते है फिल्मों से।

 
 

 

 

     
     
 
 
 

About us    |    Channels    |    Product    |    Advertise with us    |    Privecy & Policy    |    Services